फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनाब में गिरी बोलेरो और सवारों की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही

विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस। - फोटो : kishtwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़–बटोत राष्ट्रीय राजमार्ग के कांडनी क्षेत्र में चिनाब में गिरी बोलेरो की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेडक्रॉस, पुलिस और स्थानीय लोग लगातार तलाश में जुटे रहे, लेकिन आज भी कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बता दें, बोलेरो (जेके17- 6082) मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर चिनाब नदी में जा गिरी थी। वाहन मालिक संदीप कुमार, निवासी बेगाना अब तक लापता हैं। वाहन में और कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल पाया। बुधवार को लोगों ने कांदनी क्षेत्र में करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। उनकी मांग थी कि लापता संदीप कुमार को जल्द से जल्द खोजा जाए और वाहन का भी पता लगाया जाए।
सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा, एसएचओ फिरदौस अहमद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक लापता व्यक्ति का सुराग नहीं मिलता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया कि तलाशी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक वाहन और लापता व्यक्ति का पता नहीं चल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें