कुलगाम। जिले के चिम्मर इलाके में शनिवार दोपहर भालू के हमले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि चिम्मर इलाके में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद रशीद खताना (45) पुत्र मोहम्मद इस्माइल खताना निवासी चिम्मर के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए भविष्य में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।