कटड़ा। धर्मनगरी से दो किलोमीटर दूर कडमाल क्षेत्र में मंगलवार को दो बसों की आपस में भिड़ंत से एक बच्चे की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जम्मू के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है और 11 घायलों का इलाज कटड़ा के चिकित्सा केंद्र में ही किया जा रहा हैं । मृत बच्चे की पहचान शुभम कुमार (5) पुत्र रंजीत निवासी आगरा के रूप में हुई है।
घायलों पुष्पा (35) पत्नी लाल चंद निवासी उत्तर प्रदेश, लाल चंद (38) पुत्र राम बास निवासी उत्तर प्रदेश, तारिक (33) जमाल दीन निवासी बिलावर, उदय बीर (11) पुत्र सुधीर सिंह निवासी कोटली को जम्मू रेफर किया गया है। कटड़ा के चिकित्सा केंद्र में इलाज करा रहे लोगों की पहचान रूची सचदेवा (40) पत्नी क्रिष्ण सचदेवा निवासी फरीदाबाद, सुबिता कुमारी (26) पत्नी छोटू निवासी हरियाना, गरवित सचदेवा (13) पुत्र कृष्ण सचदेवा निवासी फरीदाबाद, कृष्ण सचदेवा (44) पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश निवासी फरीदाबाद, रंजीत (33) पुत्र मानिक चंद निवासी आगरा, रेखा (25) पत्नी रंजीत निवासी आगरा, रमा (14) पुत्री लाल चंद निवासी उत्तर प्रदेश, बावू लाल (35) पुत्र बिशंवर निवासी उत्तर प्रदेश, प्रेम (10) पुत्र लाल चंद निवासी उत्तर प्रदेश, कुलदीप (31) पुत्र लाल दत्त निवासी दिल्ली, रजींद्र (41) पुत्र राधा चरण निवासी दिल्ली, निहार बारू (22) पुत्र संजय निवासी झझर कोटली के रहने वाले हैं। कटड़ा से बस जम्मू की ओर जा रही थी घायलों के अनुसार बस स्पीड में थी। इस दौरान खड़ी बस के साथ भिड़ंत हो गई और मौके पर ही दोनों बस रोड पर ही पलट गई। पुलिस का कहना हैं कि चालक मौके से फरार हो चुके हैं। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।