फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ठंडी हवाओं और हल्की फुहारों के बीच भवन की तरफ बढ़ते रहे श्रद्धालु

Wed, 17 Jun 2026 12:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी भवन के लिए प्रस्थान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बारिश के कारण मंगलवार को दोपहर तक सुहाना रहा मौसम
विज्ञापन

15 जून को 48,500 श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, 16 जून को शाम 5 बजे तक 37 हजार श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । कटड़ा में मंगलवार सुबह हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। ऐसे में मां वैष्णो देवी की यात्रा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवाओं और हल्की फुहारों के बीच श्रद्धालु भवन की ओर निरंतर रवाना होते रहे।
सुबह शुरू हुई हल्की बारिश दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार देखने को मिला हालांकि दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। त्रिकुट पर्वत पर छाए बादल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। मौसम में बदलाव के चलते कटड़ा से संचालित हेलिकॉप्टर सेवा बीच-बीच में प्रभावित हुई। दिन के अधिकांश समय यह सेवा सामान्य रूप से जारी रही। इसके अलावा बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित अन्य सुविधाएं भी सुचारु रहीं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के चलते मां वैष्णो देवी भवन परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरों पर माता के दर्शन को लेकर उत्साह और आस्था स्पष्ट नजर आई। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। श्राइन बोर्ड, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ, आपदा प्रबंधन दल सहित अन्य एजेंसियों के अधिकारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर यात्रा की निगरानी कर रहे हैं। भवन परिसर और आधार शिविर कटड़ा स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भी लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से भवन परिसर में दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं से लगातार धर्मनगरी कटड़ा लौटने की अपील की जा रही है। बदले मौसम और श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बावजूद मां वैष्णो देवी यात्रा पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। आंकड़ों के अनुसार 15 जून को 48,500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी जबकि मंगलवार 16 जून शाम 5 बजे तक लगभग 37 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें