फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली, जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेना के ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए गए शौर्य और साहस को सम्मान देने के लिए आयोजित की गई है। इस आयोजन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जुगल किशोर शर्मा उपस्थित रहे। बुधवार को तिरंगा यात्रा की शुरुआत शालीमार पार्क से हुई। यह यात्रा अप्पर बाजार, मुख्य बाजार से होते हुए श्रीधर चौक पर समाप्त हुई। पूरे रास्ते में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द जैसे राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजते रहे। सभी ने हाथों में तिरंगे लेकर देश के वीर जवानों को नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर ने कहा, भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं बल्कि भारत की रक्षा और वीरता का प्रतीक है। हमारी सेना ने जिस साहस और समर्पण से देश की सीमाओं की रक्षा की है वह गर्व की बात है। आज की यह तिरंगा यात्रा उन जवानों को हमारी तरफ से एक सैल्यूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें