कटड़ा। एसएमवीडीयू में स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ने आईआईटी बॉम्बे की ई-यंत्र लैब सेटअप ईएलएसआई के सहयोग से अपनी ई-यंत्र रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया। 5जी-आईओटी लैब के भीतर स्थापित इस सुविधा का उद्देश्य एआई एमएल और रोबोटिक्स शिक्षा को बढ़ाना, छात्रों को रोजगार क्षमता व कौशल से लैस करना है। प्रो. शुभा पंडित सलाहकार ई-यंत्र ने इंजीनियरिंग शिक्षा में रोबोटिक्स के महत्व पर जोर दिया। डॉ. शशि भूषण कोतवाल सहायक प्रोफेसर एसओईसीई ने वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करते हुए आईओटी और रोबोटिक्स से संबंधित परियोजनाएं प्रदर्शित कीं।