फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेंदुए के लगातार पशुओं पर बढ़ते हमले से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के कछेड वार्ड 5 रौंद इलाके में तेंदुए के दिन व दिन बढ़ते हमलों से स्थानीय पशुपालक दहशत में हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कई वर्षों से इलाके में सक्रिय है और आए दिन पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। इस कारण पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। सोमवार रात्रि भी तेंदुए ने सेंध लगाकर बेली राम के घर के नजदीक पशु शाला में बंदी गाय को अपना निवाला बना लिया। पीड़ित बेली राम ने बताया कि तेंदुए का हमला इतना जोरदार था कि रस्से से बंधी गाय को उसने घसीट कर कुछ दूरी पर फेंक दिया। इसके साथ बिट्टू राम पुत्र बेली राम की गाय को भी बीते सप्ताह तेंदुए ने मार गिराया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ कई बार अलग-अलग पशुपालकों के पशुओं पर हमला कर चुका है। बताया कि तेंदुए की दहशत से लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं यहां तक कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी अब खतरे से खाली नहीं है। इस पर वन्य जीव विभाग के जिला अधिकारी ने रामकोट इलाके में पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें