फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां के चरणों में हाजिरी लगाने भवन पहुंचे उपराज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नवरात्र पर मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद पाने के लिए उपराज्यपाल तथा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा सोमवार को शाम करीब छह बजे जम्मू से कार के जरिए धर्मनगरी कटड़ा पहुंचे और माता के भवन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

उप राज्यपाल भवन पर रात्रि को आयोजित होने वाली दिव्य आरती में शामिल होंगे। वह मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना करेंगे। रात भवन पर गुजारने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को भवन पर स्थापित आधुनिक यज्ञशाला में हवन में शामिल होंगे। वहीं, वह श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद उपराज्यपाल आधार शिविर कटड़ा में पहुंचकर जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें