फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से कच्चा मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील के सद्दल गांव में शुक्रवार सुबह आग लगने से कच्चा मकान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी अनुसार सुबह करीब 11 बजे सतपाल सिंह घर से बाहर काम कर रहा था। इसी बीच घर में आग लग गई। परिवार के सदस्य तुरंत घर से बाहर निकल आए और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती ही चली गई। कुछ समय के बाद पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। कुछ घंटे में पूरा घर जलकर राख हो गया। सपताल सिंह ने बताया कि उसके जीवन भर की पूंजी आग की भेंट चढ़ गई है। उसके पास अब कुछ नहीं बचा है। सतपाल ने प्रशासन से मुआवजा देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें