फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह पार्क में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के शहीद सिंह पार्क से वीरवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में पुलिस को लग रहा है कि युवक ने जहर खाकर जान दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। जानकारी अनुसार रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने शहीद भगत सिंह पार्क में दीपक सिंह निवासी टिकरी को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इसके बारे में युवक के परिवार के सदस्यों को सूचित किया। प्राथमिक जांच में पुलिस को मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने संदग्धि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें