फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिन भर धूप खिली रही, सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी धाम में सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा देखने को मिला। आंकड़ों के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन व सप्ताहांत पर लगभग 25 से 35 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंच रहे हैं। 13 नवंबर को करीब 32,500 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, 14 नवंबर को शाम पांच बजे तक लगभग 27 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

दिन भर ठंडी हवाओं के साथ ही शनिवार को कटड़ा सहित त्रिकुटा पर्वत पर मौसम में सुधार देखने को मिला। दिनभर धूप खिली रही, हालांकि ठंडी हवाओं का दौर लगातार जारी रहा। सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालु परिवार और मित्रों के साथ पंजीकरण करवाकर मां के दर्शनों के लिए भवन की ओर रवाना होते रहे।
मां वैष्णो देवी की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और सुखद बनाए रखने के लिए यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान, आपदा प्रबंधन दल तथा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी यात्रा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में लगातार रौनक देखने को मिल रही है। भवन परिसर के साथ ही कटड़ा में भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा और रोपवे केबल कार सेवा के साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि श्रद्धालु अपनी सुविधा और सामर्थ्य के अनुसार यात्रा पूरी कर सकें।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के उपरांत श्रद्धालु भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में भी हाजिरी लगा रहे हैं। वहीं, यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु कटड़ा के बाजारों में प्रसाद और अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इससे नगर के मुख्य बाजारों में भी रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें