फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस कर्मचारियों को साइबर खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। साइबर पुलिस स्टेशन रामबन ने डीएसपी डीएआर रामबन कुलदीप कुमार शर्मा के सहयोग से जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) रामबन में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिला पुलिस रामबन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सीआरपीएफ कर्मियों को उभरते साइबर खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, जिनमें ओटीपी धोखाधड़ी, सेक्सटॉर्शन, दुर्भावनापूर्ण एपीके फाइलें, ऑनलाइन पहचान की नकल कर धोखाधड़ी तथा अन्य प्रकार के साइबर फ्रॉड शामिल हैं, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने, इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने, निजी जानकारी की सुरक्षा करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को यह भी अवगत कराया गया कि विरोधी तत्व विभिन्न एन्क्रिप्टेड संचार एप के माध्यम से अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निशाना बनाने तथा उनसे संवेदनशील और गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं।
सभी कर्मियों को ऐसी संदिग्ध कॉल के प्रति सतर्क रहने और अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल प्राप्त होने पर तुरंत अपने संबंधित पर्यवेक्षी अधिकारियों को सूचित करने की सलाह दी गई। पर्यवेक्षी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इस तरह के मामलों की जानकारी तत्काल एसएसपी रामबन को दें और इसके साथ कॉल की तारीख, समय, नंबर तथा अन्य संबंधित विवरण भी उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें