प्रदर्शन करते पैंथर्स इंडिया के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह। स्रोत : आयोजक
- फोटो : udhampur
उधमपुर। जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी इंडिया की तरफ से अध्यक्ष हर्ष देव सिंह की अगुवाई में शहर के सलाथिया चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लैंड माफिया, ट्रांसफर माफिया, माइनिंग माफिया और गोवंश तस्करी जैसे अपराधों से जुडे लोग प्रशासन पर हावी हो चुके हैं, क्योंकि ऐसे अपराधों में भाजपा नेताओं की मिलीभगत है और प्रशासन आंखे मूंद कर भाजपा की चापलूसी करने में मस्त है। सलाथिया चौक से समर्थकों के साथ निकाली गई यह विरोध रैली डीसी कार्यालय तक पहुंची और फिर वहां जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। हर्ष देव सिंह ने कहा कि उधमपुर में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। इसके खिलाफ लोग शिकायत भी करें तो सुनवाई नहीं होती है। संवाद