फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर से चिनैनी के बीच दिनभर रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू से श्रीनगर को वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही दिनभर उधमपुर और चिनैनी के बीच जाम लगा रहा है। इस कारण जहां दिनभर वाहन रेंगते रहे वहीं, पटनीटॉप से लौट रहे पर्यटकों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। एक घंटे के सफर करने में छह घंटे बरबाद हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को अवकाश के चलते काफी संख्या में प्रदेश और और दूसरे राज्यों के पर्यटक मां वैष्णो के दर्शन के बाद पटनीटॉप घूमने जाते हैं। हर वीकेंड पर संख्य अन्य दिनों के मुकाबले काफी अधिक रहती है। मगर रविवार को जम्मू से घाटी के लिए वाहनों को छोड़ा गया, जिस कारण वाहनों की संख्या अधिक रही। इस कारण उधमपुर और चिनैनी के बीच तंग मार्ग के चलते जगह-जगह जाम लग गया और दिनभर वाहन रेंगते रहे। इस कारण खास कर पटनीटॉप से लौट रहे सैलानियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। एक घंटे के सफर के लिए करीब छह घंटे बरबाद हो गए। दिनभर यात्री जाम में फंस कर परेशान होते दिखाई दिए।
वहीं, कई सैलानी बीच रास्ते से ही वापस लौट गए और कुछ उधमपुर से ही जाम की स्थिती को भांप कर लौट आए। दूसरी ओर चिनैनी-उधमपुर के बीच चलने वाले यात्री वाहनों के फेरे रद्द हो गए। सुबह दस बजे उधमपुर से चला वाहन शाम चार बजे तक ही चिनैनी पहुंच पाया। डीएसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह ने बताया कि कुछ वाहनों के ओवरटेक करने से जाम की स्थिती उत्पन्न हुई थी। साथ ही कुछ स्थानों पर तंग मार्ग के चलते समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें