चिनैनी। कस्बे में जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। बेतरतीब वाहन लगने से कस्बे में आए दिन जाम की समस्या पैदा होती है जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जाम लगने की वजह और उससे कैसे छुटकारा पाया जाए उस पर प्रशासन को कारवाई करनी चाहिए । उन्होनें कहा कि दिन में कई बार कस्बे के मेन चैक पर जाम की समस्या उम्पन्न होती है जिससे वाहनों की लाईने दूर दूर तक चली जाती है, और लोगों को उस जाम से निकलने के लिए काफी जदोजहद करनी पड़ती है । जाम के कारण दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ता है और विभिन्न रूटों पर चलने वाले वाहन भी समय पर नहीं निकल पाते हैं।