फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुडू-बसंतगढ़, लाटी-मरोठी में हुई नामांकन पत्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। डीडीसी चुनाव को लेकर जहां विभिन्न पार्टियों व आजाद उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के लिए मतदाताओं को लुभा रहे हैं, वही चिनैनी ब्लाक की 22 पंचायतों के लिए शुक्रवार को भी तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अब तक कुल पांच उम्मीद्वार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। भाजपा उम्मीद्वार समर्थकों के साथ नामांकन भरने के लिए पहुंचे और पर्चा दाखिल कर प्रचार की तैयारियां तेज कर दी हैं। चिनैनी में सात नवंबर से दूसरे चरण के तहत नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं। ऐसे में दो दिन में पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं और आने वाले दिनों में उम्मीद्वारों की संख्या भी बढ़ेगी। वहीं, डुडू-बसंतगढ़ और लाटी-मरोठी में शुक्रवार को फार्म की जांच पड़ताल की गई और सभी ठीक पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें