फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जगद्गुरु शंकराचार्य ने मां वैष्णो देवी के चरणों में किया नमन

विज्ञापन
जगदगुरू शंकराचार्य
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 हटना एक ऐतिहासिक निर्णय था, इससे पूरे सनातन धर्म को नई दिशा मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। गोवर्धनपीठ, पुरी के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने बुधवार को कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी धाम में दर्शन किए और देश व समाज की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के पश्चात उन्होंने कई महत्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार रखे।

जगद्गुरु शंकराचार्य ने स्पष्ट कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना एक ऐतिहासिक निर्णय था, जिससे पूरे भारतवर्ष में सनातन धर्म को नई दिशा और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कश्मीर की मुख्यधारा में वापसी हुई है, बल्कि भारत की एकता और अखंडता भी सुदृढ़ हुई है। अब कोई भी भारतीय नागरिक कश्मीर जाकर न केवल रह सकता है, बल्कि वहां धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी सहजता से संचालित हो सकती हैं। शंकराचार्य ने केंद्र सरकार द्वारा श्रीनगर तक रेल सेवा शुरू करने की योजना की भी सराहना करते हुए इसे देश के अंतिम छोर के नागरिकों को जोड़ने वाला, तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन



मां वैष्णो देवी के दर्शन के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने राष्ट्र की खुशहाली, शांति और समृद्धि की विशेष प्रार्थना की। उन्होंने मां वैष्णो देवी को न केवल श्रद्धा का केंद्र बताया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और आस्था की प्रतीक भी कहा। उन्होंने समस्त देशवासियों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और भारत को एक आदर्श राष्ट्र बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


गुरुकुलों की स्थापना पर जोर
जगद्गुरु ने सरकार से देशभर में अधिक से अधिक गुरुकुलों की स्थापना करने का आग्रह किया। उनका मत है कि प्राचीन गुरुकुल प्रणाली ही संस्कार, शिक्षा और चरित्र निर्माण की मजबूत नींव रख सकती है। उन्होंने कहा, यदि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है, तो गुरुकुलों के माध्यम से ही सनातन शिक्षा पद्धति को पुनर्जीवित करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें