उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर चक इलाके में शुक्रवार दोपहर को आईटीबीपी के क्वार्टर से संदिग्ध परिस्थितियों में जवान की पत्नी का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। दोपहर करीब एक बजे स्नेहा (32) पत्नी राज कुमार निवासी विजयपुर रियासी वर्तमान आईटीबीपी का क्वार्टर का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि महिला का शव पंखे के साथ लगाए फंदे के साथ लटक रहा था। पुलिस ने शव केे नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को जांच में पता चला कि दोपहर के समय महिला घर पर अकेली थी। पति ड्यूटी पर गया था और बच्चा स्कूल गया हुआ था। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।