फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रुक-रुककर हुई पूरी रात बारिश, ठंड बढ़ी

Sun, 16 Mar 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। बीती रात को हुई जोरदार बारिश के बाद शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक रुककर हुई बारिश से दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा।
इस बीच तेज हवाओं के चलने का दौर भी जारी रहा, जिससे तापमान में भी गिरावट आई और दिनभर मौसम भी सर्द बना रहा। हालांकि सुबह की शुरुआत केवल हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई थी। वहीं 10 बजे के बाद हल्की बारिश भी हुई। फिर इसके बाद तेज हवाएं चलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। 12 बजे के करीब दोबारा से हल्की बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर को दो बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

इस बीच नगरवासियों को भी खासी परेशानी उठानी पडी। कई स्थानों पर नालियों की गंदगी भी सड़कों पर बहती नजर आई। तेज हवा के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पडी। वहीं कई शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम के साफ बने रहने व दिनभर निकल रही तेज धूप से गर्मी का असर काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें