उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) उधमपुर की ओर से एक से सात मई तक व्यास पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत आठ मई को मोहिनी एकादशी पर कीर्तन मेला और शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। नौ मई को एचएन नवा योगेंद्र स्वामी महाराज के प्रवचन होंगे और दोपहर 12 से 2 बजे तक भंडारा लगाया जाएगा। आयोजकों की तरफ से शहरवासियों से अपील की गई है कि कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। संवाद