संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत ने मंगलवार को नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया। बता दें कि रैंबल थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने नाके के दौरान शौकत गनई को चार ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने अपनी पहचान शौकत गनई के रूप में बताई। इस पर पुलिस ने उसे काबू कर हेरोइन को जब्त कर लिया।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे चार की पुलिस रिमांड पर भेजने के हुक्म जारी किए। संवाद