फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर के बच्चों, बूढ़ों और नौजवानों ने जोश में किया योग

विज्ञापन
उधमपुर के ब्रह्मऋषि बावरा स्कूल में योग करते विद्यार्थी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में योग कार्यक्रमों का आयोजन कर योगाभ्यास किया गया, और इसके महत्व के बारे जागरूक कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन की देखरेख में सुभाष स्टेडियम में हुआ। इसमें जिला विकास आयुक्त कृतिका ज्योत्सना के साथ एसएसपी डॉ. विनोद कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न स्कूलों के छात्रों व स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर विभिन्न संगठनों के योग विशेषज्ञों और आयुष विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को योगासनों के तरीके और इनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी। इस मेगा आयोजन में मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविन कुमार कौल और जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह की उपस्थिति ने विभिन्न स्कूलों के कर्मचारियों और छात्रों को प्रेरित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 570 विद्यार्थियों ने योग किया। इसी तरह संबल रोड स्थित संत निरंकारी भवन में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों की देखरेख में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर संयोजक महात्मा रतन लाल बमोत्रा, योग प्रशिक्षक राहुल शर्मा और नेहा शर्मा मौजूद थीं।
जागृति वृद्धाश्रम में भी एक कार्यक्रम का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें आश्रम के सभी लोगों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। वहीं, वरिष्ठ नागरिक क्लब उधमपुर के बैनर तले उधमपुर, रामनगर और बसंतगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों ने योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धों के लिए लाभकारी योगाभ्यासों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इसी तरह एसपीएम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर ने स्कूल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम मानवता के लिए योग विषय पर आधारित है। वहीं, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जारी छह दिवसीय कार्यशाला का भी समापन किया गया।

उधमपुर: डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सुभाष स्टेडियम में विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर योगा करते ?- फोटो : UDHAMPUR

धमपुर: डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सुभाष स्टेडियम में विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर योगा करते ह?- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: एसपीएम कान्वेंट स्कूल में योगा करते हुए भारत स्काउट्स एंड गाइड के बच्चे.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: महिला कॉलेज में विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर एन एस एस विंग की छात्र योगा करते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर निरंकारी सत्संग भवन में योगा करते हुए निरंकारी श्रद्धालु.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर आइटीबीपी 15 बटालियन द्वारा योग किया गया.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: विश्व योगा दिवस के उपलक्ष पर सीआरपीएफ 187 बटालियन द्वारा योगा करते अधिकारी व जवान.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर जगानु हायर सेकेंडरी स्कूल में योगा करते हुए स्टाफ व स्कूली बच?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें