सफाई कर्मचारी की जांच करते डाक्टर।
डोडा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वीरवार को टाउन हॉल में मजदूरों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह और श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मजदूरों को सरकार की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। डीसी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके रहने और काम करने की स्थिति में सुधार के उद्देश्य से कई योजनाएं शुरू की हैं।
संवाद