फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में अंतर-जोनल खेल प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 20 Jun 2026 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल महोत्सव में छह जोनों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, एक महीने तक चलेंगे मुकाबले
विज्ञापन

सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
किश्तवाड़। जिला में युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से अंतर-जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह खेल महोत्सव ''नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान'' और ''युवा सहभागिता कार्यक्रम'' के तहत आयोजित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि और उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई और युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। यह खेल प्रतियोगिता ऐतिहासिक चौगान मैदान के साथ-साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बॉयज और गर्ल्स किश्तवाड़ में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस बड़े खेल महोत्सव में जिले के सभी छह जोनों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। पूरे आयोजन के दौरान कुल 23 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह खेल महोत्सव एक महीने से अधिक समय तक चलेगा जिसके समापन पर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को समग्र विजेता चुना जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और वुशु जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

खेल अधिकारी जफ्फर हैदर शेख ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि विभाग युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। उपायुक्त ने भी कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हैं। यह बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता के पहले ही दिन सैकड़ों खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें