फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खो-खो फाइनल में मिडिल स्कूल थपलाल रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर जोन के सरकारी और निजी स्कूलों के अंडर-14 वर्ष के खेल मुकाबले वीरवार को करवाए गए। इसमें 850 लड़कों ने हिस्सा लिया। कस्बे के राजाराम सिंह मैदान में सुबह दस बजे खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 24 सरकारी और एक निजी स्कूलों के अंडर 14 वर्ग के लड़कों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान खो-खो, कबड्डी, शतरंज, योग के फाइनल मुकाबले करवाए गए। खो-खो में 21 टीमों के मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला मिडिल स्कूल थपलाल और हाई स्कूल सुनेतर के बीच हुआ। खो-खो फाइनल में मिडिल स्कूल थपलाल ने 4-7 से जीत हासिल की।
कबड्डी में 16 मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला सिटी मिडिल स्कूल रामनगर और हाई स्कूल सुनेतर के बीच हुआ। इसमें सिटी मिडिल स्कूल ने जीत दर्ज की। शतरंज का फाइनल मिडिल स्कूल जंद्राडी के अर्जुन प्रताप व और मिडिल स्कूल कथीलगंजू के छात्र जगदीश कुमार के बीच हुआ। अर्जुन प्रताप इसमें विजयी रहे। अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अंडर-14 वर्ष की लड़कियों के फाइनल मुकाबले होंगे। इस अवसर पर खेल मास्टर अंकित गुप्ता, विनय मोहन ,राकेश कुमार, रजनी भारती, रमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें