फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के लिए उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी अशोक शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को डीसी कार्यालय में एक बैठक हुई जिसमें बीडीसी अध्यक्षों, डीडीसी सदस्यों और संबंधित जिला अधिकारियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में जिला प्रशासन ने नियमों सख्ती से लागू किया जिससे जिले में सक्रिय मामलों की संख्या कम हुई।
विज्ञापन

बिस्तर क्षमता के संबंध में डीसी ने बताया कि जिले में विभिन्न स्तरों पर पर्याप्त बिस्तर हैं, और ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में पांच बिस्तरों वाले आइसोलेशन केंद्रों की शीघ्र स्थापना पर जोर देते हुए सीएमओ को इन केंद्रों की स्थापना के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों को प्राथमिकता देने के अलावा रोगियों के लिए उचित वेंटिलेशन, बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीकाकरण के संबंध में डीसी ने बताया कि टीकाकरण को बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए पंचायत स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है और संबंधित तहसीलदार और बीडीओ इसकी निगरानी कर रहे हैं। इस बीच बैठक में दच्छन मढ़वा और वाड़वन के दूर-दराज के इलाकों में सड़क और दूरसंचार सुविधा की बहाली के मुद्दे पर भी प्रकाश डाला गया। डीसी ने आश्वासन दिया कि किश्तवाड़-सिनथन बाईपास पर बर्फ हटाने और बहाली का काम जोरों पर है। जल्द ही पूरा हो जाएगा। मढ़वा और वाड़वन के दूर-दराज के इलाकों में दूरसंचार सुविधा एक महीने के भीतर पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें