रामनगर। बागवानी विभाग ने रामनगर कस्बे जागरूकता शिविर का आयोजन किया। टाउन हाल में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज मुख्य अतिथि थे, जबकि मुख्य बागवानी अधिकारी बृज बल्लभ गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
शिविर में 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। मुख्य बागवानी अधिकारी ने एचएडीपी के तहत विभिन्न विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को संशोधित उच्च घनत्व पौधरोपण के तहत मैदानी क्षेत्रों में ड्रैगन फ्रूट और शीतोष्ण और उप शीतोष्ण क्षेत्रों में अखरोट की खेती अपनाने की सलाह दी। विधायक ने किसानों को एचएडीपी के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों को फूलों और सब्जियों के रोपण के अलावा शीतोष्ण क्षेत्रों में ड्रैगन फ्रूट और सेब के उच्च घनत्व वृक्षारोपण को अपनाने लिए जागरूक किया। संवाद