फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडिल स्कूल गढ़ी की बदहाल इमारत पर सीईओ को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मिडिल स्कूल गढ़ी की बदहाल हालत को देख कर उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने सीईओ को कड़ी फटकार लगाई है। इसके साथ ही प्रशासन को जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उधमपुर ब्लॉक के दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर समस्याओं पर मंथन किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को उपराज्यपाल के सलाहकार ने उधमपुर ब्लॉक का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, जारी विकास कार्यों को निरीक्षण कर दिशानिर्देश भी दिए। मिडिल स्कूल गढ़ी की बदहाल इमारत को देखकर वह दंग रह गए और सीईओ फटकार लगाते हुए प्रशासन को जल्द नया प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। दौरे के दौरान उन्होंने गढ़ी, मलाढ़, गरनई आदि इलाकों में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। बीडीसी बलवान सिंह व सरपंच व पंचों ने बताया कि गंडाला-तिरछी, डबरेह-क्रेड रोड, तिरछी-नरोर, कालटा-डुगली मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई की तरफ से हो रहा है मगर काम बहुत ही धीमी गति से जारी है। गंडाला-चक्खड़, दरसू-गुडार, सुनाड़ी-सनियोत, गरनई-लोअर गरनई और सप्लाई-मग्योट तक तैयार की गई सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। कुछ वर्ष पहले ही इनका निर्माण किया गया था। इनकी मरम्मत को लेकर पीएमजीएसवाई कुछ नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों के निर्माण के दौरान पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। सलाहकार ने पीएमजीएसवाई के अधिकारी को मौके पर फटकार लगाई और जल्द कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए।
इमारत गिरने के भय से बच्चे नहीं आते स्कूल
ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद वह मिडिल स्कूल गढ़ी में पहुंचे और बदहाल इमारत को देखकर दंग रह गए। विद्यार्थियों की संख्या भी बहुत कम थी। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की इमारत किसी भी पल गिर सकती है, जिस कारण बच्चों को में नहीं भेजते हैं। सलाहकार ने सीईओ पीडी शर्मा को फटकार लगाते हुए जल्द कदम उठाने को कहा। डीसी ने तुरंत बदहाल इमारत को गिराकर नई का निर्माण करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें