फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः एडीसी ने किया जिला अस्पताल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एडीसी अशोक कुमार ने रविवार को जिला अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीएमओ से जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही हेल्प डेस्क के लिए नंबर जारी करने के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, उन्होंने तैयारी में कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत कुछ दिन से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर है। इसके लिए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। इस वार्ड में मरीजों को रखने की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विशेष तौर पर कई प्रकार के आधुनिक उपकरण भी रखे हुए हैैं, जिनका एडीसी ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। वहीं, विदेश से उधमपुर पहुंचने वालों की जांच करने पर जोर दिया। लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाए। लोगों को बताया जाए कि जागरूक होकर ही इस वायरस से बचा जा सकता है। सभी साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। सीएमओ ने बताया कि लोगों की सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्प डेस्क स्थापित किया है। इस डेस्क में लोग किसी भी पल मोबाइल फोन नंबर 9419216042 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें