उधमपुर। प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत के मनाए जा रहे औषधि सप्ताह के तहत शनिवार को जिला अस्पताल की तरफ से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इसमें कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को जन औषधि स्टोर सस्ती दवाएं खरीदने को प्रेरित किया। सुबह के समय जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विजय रैना ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। इसके बाद कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर शहरवासियों को बताया कि जिला अस्पताल व अन्य कई स्थानों पर सरकार की तरफ से जन औषधि स्टोर बनाए गए हैं। इनमें लोगों को बाजार के मुकाबले में सस्ती दवाएं मिलती है, जिसका लोग लाभ उठाएं।