फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में 1.97 फीसदी पहुंची संक्रमित दर: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में कोरोना संक्रमण की दर अब मात्र 1.97 फीसदी रह गई है, जो गत सप्ताह 2.72 फीसदी थी। कुछ दिनों से मामले भी कम आ रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में जैसे-जैसे टेस्ट प्रक्रिया पूरी होगी वैसे ही समयानुसार उन्हें पाबंदियों से मुक्त कर दिया जाएगा। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्च से लेकर अभी तक जिले में 1521 मामले आए हैं, जिनमें से 1340 स्वस्थ हो चुके हैं। मात्र 22 लोग जिसमें 10 जिला अस्पताल और 12 कोविड केयर केंद्रों में उपचाराधीन हैं। जिले में मौजूदा समय में 167 मामले शेष हैं। कंटेनममेंट जोन भी 15 रह गए हैं, 12 को डिनोटिफाई कर दिया गया है। संक्रमितों में 959 कोविड किट वितरित की गई हैं। सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों की टीकाकरण प्रक्रिया भी शुरू हुई है। सोमवार को 12 केंद्रों पर एक हजार लोगों को टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दच्छन, मढ़वा, वाड़वन, पाडर, टागूद, चिनगाम, चिरहार और पूछाल में केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहले दिन सोमवार को चार केंद्र थे, जिन्हें मंगलवार को बढ़ा कर आठ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें