फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडस्ट्रियल क्षेत्र में दी जाएं सुविधाएं’

Tue, 30 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
उद्योग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
 एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज उधमपुर की बैठक उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में एसोसिएशन के कार्यालय में हुई। इसमें विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के मालिकों सहित बट्टल वालियां स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट अलाट करा चुके लोग भी शामिल थे। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की गई। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर गंडोत्रा ने कहा कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र की हालत पिछड़े इलाकों से भी बदतर हो गई है। क्षेत्र में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


90 प्रतिशत नाले और नालियां भी ब्लाक हैं। पिछले 20 वर्षों में 183 इंडस्ट्रियल प्लाट अलाट किए गए हैं। इनमें से  70 यूनिट काम कर रहे हैं, जबकि 15 यूनिट खस्ताहाल स्थिति में हैं। 98 यूनिट काम शुरू भी नहीं कर पाए है। इस बात से कोई ऐतराज नहीं है कि सीकाप द्वारा सूचना जारी कर 40 प्लाटों का आवंटन रद्द करने का फैसला लिया गया, उनकी मांग है कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र से जुड़े विभाग बैठक करें और इस पर मंथन करें कि आखिर क्यों इतनी संख्या में लोग यूनिट स्थापित नहीं कर पाए हैं और इसके पीछे असली वजह क्या है।

बैठक के दौरान कहा कि बिजली विभाग ने बिजली मुहैया कराने से मना कर दिया है, जो लोग अपना यूनिट शुरू करना चाहते थे। इस बात पर भी जोर दिया कि पहले क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क नाले, नालियां आदि जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। साथ ही सबको एकवर्ष का समय दिया जाए, जो लोग यूनिट शुरू करना चाहते हैं। बैठक में राजा मोदी, रिटायर्ड तहसीलदार गंधर्व सिंह, राम देव सिंह, यशपाल गुप्ता, सुशील शर्मा, विवेक गंडोत्रा, जय सिंह, संजीव शर्मा, रविंद्र ठाकुर, नीरज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें