स्मार्ट मीटरों में लगी आग। संवाद
- फोटो : udhampur
मुख्य बस स्टैंड के पास बिजली के पोल पर लगे स्मार्ट मीटरों में फिर लगी आग
उधमपुर। शहर में स्मार्ट मीटरों में लगातार आग लगने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है, लेकिन बिजली विभाग
अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
शुक्रवार सुबह मुख्य बस स्टैंड के पास बिजली के पोल पर लगे स्मार्ट मीटरों में फिर से आग लग गई। दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गौरतलब है कि बीते कुछ समय में शहर में स्मार्ट मीटरों के शॉर्ट सर्किट से करीब चार घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोग और व्यापार मंडल कई बार बिजली विभाग से अनुरोध कर चुके हैं कि पोलों पर लगे 20-20 स्मार्ट मीटरों को हटाकर घरों की दीवारों पर लगाया जाए, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी चार बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। बिजली के एक पोल पर करीब 20 स्मार्ट मीटर लगे हैं, और जब एक में आग लगती है तो बाकी मीटर भी चपेट में आ जाते हैं। संवाद