फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

Tue, 04 Mar 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद आयोजक व महिलाएं। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
रामबन। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) रामबन ने 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक नए बैच का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम आरएसईटीआई परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 30 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रमुख जिला प्रबंधक (एलडीएम) खुर्शीद अहमद मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कौशल विकास के महत्व पर जोर देते हुए महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता के लिए इस अवसर का लाभ उठाने की प्रेरणा दी। महिलाओं को कटिंग, सिलाई, डिजाइनिंग और फिनिशिंग तकनीकें स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान पीएमईजीपी, मुद्रा योजना और एनआरएलएम जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें