फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को हस्तशिल्प कला दिखाएंगे कटड़ा के ग्रामीण

विज्ञापन
जिला आयूक्त् डुग्गरधानी का उदघाटन करते हुए व हाथों से वने सामान की जानकारी हासिल करते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को उपायुक्त चरणदीप सिंह ने पर्यटन विभाग की इमारत के हॉल में डुग्गरधानी नारी की पहचान का उद्घाटन किया। इसमें कटड़ा से सटे गांव की महिलाओं के बनाए सामान बेचने के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि गांव में तैयार किए सामान को देश में 75वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिले में ग्रामीण महिलाएं हाथों से बना बहुत सा सामान तैयार कर रही हैं। इसे बेचने के लिए इन्हें एक बाजार की जरूरत है। उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर पर्यटन विभाग के सहयोग से यात्रा पर्ची कक्ष के साथ एक काउंटर इनको दिया गया हैं। उम्मीद है कि डुग्गरधानी में हाथों से बना सामान लोग खरीदेंगे।
डुग्गरधानी में गांव आखली, भुटान शेरपूूर, पड़थल, मयाड़ी, मगाल, आदि की महिलाओं ने अपने हाथों से बनी टोकरी, विन्ना, लेमन ग्रास ऑयल, सहित कई सामान बेचने के लिए रखे हैं। इस मौके पर नपा अध्यक्ष विमल इंदु, पर्यटन विभाग की एडी अंबिका बाली, डीडीसी सदस्य पैंथल राजेंद्र मैंगी, डीडीसी सदस्य ब्लॉक कटड़ा निर्मला देवी, बीडीसी अध्यक्ष पैंथल चंद्र मोहन, बीडीसी सदस्य शाम लाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शाम केसर, आदि लोग मौजूद रहे।

जिला आयूक्त् डुग्गरधानी का उदघाटन करते हुए व हाथों से वने सामान की जानकारी हासिल करते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें