फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर शहर में धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल

विज्ञापन
धमपुर: प्लास्टिक के लिफाफे में सम्मान देते हुए रेहड़ी चालक कथा प्लास्टिक के लिफाफे में अपने घर मे - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। केवल एक बार इस्तेमाल कर फेंक देने वाली पॉलीथिन को पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा बताकर सरकार ने 1 जुलाई से इसे देश भर में प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बावजूद उधमपुर शहर में यह पॉलीथिन धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही है। रेहड़ियों व फड़ियों पर बेखौफ इस पॉलीथिन में सामान बेचा जा रहा है। इन पर न तो नगर परिषद की रोक है और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

जून में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिकाओं व नगर परिषद ने लगातार लोगों को बताया था कि पूरे देश में सरकार ने 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया है। 1 जुलाई के बाद अगर किसी ने इसका इस्तेमाल किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगने के बाद शहर के कारोबारियों को उनके पास पहले से मौजूद स्टॉक को निकालने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया था। उसके बाद इसके इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी।
लेकिन, प्रतिबंध लागू हुए लगभग दो माह पूरे होने के बावजूद शहर में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग पाई है। शहर में बिना किसी डर के धड़ल्ले से पॉलीथिन का इस्तेमाल हो रहा है, और नगर परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से कोई रोकटोक नहीं है। पॉलीथिन में दुकानदारों के साथ रेहड़ी व फड़ी वाले बेखौफ सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

-----
नगर परिषद शहर में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए समय समय पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद कुछ लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर का क्षेत्रफल बढ़ा होने के कारण अकेले नगर परिषद का इस पर पूरी तरह से रोक लगाना संभव नहीं है। इसके लिए जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी काम करने की जरूरत है।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर

उधमपुर: प्लास्टिक के लिफाफे में सम्मान देते हुए रेहड़ी चालक कथा प्लास्टिक के लिफाफे में अपने घर म- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें