फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
उधमपुर: व्यापार मंडल के प्रधान दुकान में भी चोरी का जायजा लेते हुए तथा बिखरा पड़ा सामान. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के वार्ड 16 के वीनस चौक इलाके में शुक्रवार देर रात को चोरों ने एक किराना की दुकान का ताला तोड़ा और गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार को सुबह वारदात का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक मोहन लाल कौल ने बताया कि फिलहाल गल्ले से सिर्फ पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। बाकी के नुकसान का आकलन पूरे सामान की जांच के बाद पता चल पाएगा। सुबह अन्य दुकानदारों ने फोन पर जानकारी दी थी कि उनकी दुकान का बोर्ड और ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के दोनों ताले टूटे हैं और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। जब दुकान का गल्ला खोलकर देखा तो उसमें रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी गायब थी।
उन्होंने कहा कि इस इलाके में चोरी की यह पहली वारदात नहीं हैं। इससे पहले भी चार बार चोर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसलिए, पुलिस को कडे़ कदम उठाने की जरूरत है। इस पर व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने कहा कि शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इनके बढ़ने का एक कारण युवाओं में नशाखोरी की बढ़ती लत भी है, जिसके चंगुल में फंसे कुछ युवक अब चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए, पुलिस को चोरों के साथ नशे के कारोबार पर भी नकेल कसने की जरूरत है।

उधमपुर: व्यापार मंडल के प्रधान दुकान में भी चोरी का जायजा लेते हुए तथा बिखरा पड़ा सामान.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें