फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सलाथिया चौक से दोमेल चौक तक सड़क तो चौड़ी हुई, जाम की समस्या बरकरार

विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड पर किए गए चौड़ीकरण के चलते सड़क किनारे लगे वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ग्रेफ विभाग की ओर से सलाथिया चौक से लेकर दोमेल चौक तक लोगाें को जाम निजात दिलाने के लिए सड़क को दोनों ओर से चौड़ा कर दिया गया है। सड़क पर तारकोल भी बिछा दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि सड़क तो एक तरफ से बनकर तैयार हो गई है। लेकिन इस जगह पर अब अवैध पार्किंग बन गई है है।
लोग अपने वाहन यहां खड़ा कर रहे हैं। इससे सलाथिया चौक से लेकर दोमेल चौक तक जाम की स्थिति बरकरार है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क के बीचोबीच डिवाइडर नहीं बनाया जाता, तब तक जाम से निजात नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि सलाथिया चौक के पास जिला कोर्ट परिसर, डीसी दफ्तर, ट्रेजरी व बैंक होने के चलते लोगों की आवाजाही काफी अधिक है। दिन भर हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क किनारे बनी अवैध पार्किंग के कारण जाम लग जाता है। बेशक ग्रेफ विभाग ने सड़क को चौड़ा कर दिया है, लेकिन जाम समस्या की बरकरार है।
विज्ञापन

-

डिवाइडर भी बनाया जाना चाहिए था


अगर ग्रेफ विभाग की ओर से सड़क के मध्य में डिवाइडर भी बनाया जाना चाहिए था ताकि जाम की स्थिति न बन सके। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। समस्या को खत्म करने के लिए सड़क के बीच डिवाइर बनाना जरूरी है।
गोपाल दत्त, स्थानीय निवासी
-
समस्या गंभीर है, विभाग को सोचना चाहिए

में तो यह समझ नहीं आ रहा कि ग्रेफ विभाग ने लोगों को राहत देने के लिए सड़क को चौड़ा किया है या फिर अवैध पार्किंग के लिए जगह तैयार की। यह गंभीर समस्या है और इस पर विभाग को सोच विचार करने की जरूरत है।
-मनोज खजूरिया, स्थानीय निवासी

हजारों की संख्या में वाहन लेकर लोग पहुंचते हैं

दोमेल चौक से लेकर सलाथिया चौक तक कई सरकारी दफ्तर व कोर्ट परिसर होने के चलते रोजाना हजारों की संख्या में लोग अपने वाहन लेकर पहुंचते है। लेकिन सड़क किनारे बनी अवैध पार्किंग की वजह से लगने वाले जाम से उन्हें दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-राकेश खजूरिया, स्थानीय निवासी

डीसी से मांग है, डिवाइडर बनाया जाए

हम ग्रेफ विभाग व डीसी से मांग करते हैं कि दोमेल चौक से लेकर सलाथिया चौक तक सड़क के बीचोबीच डिवाइडर बनाया जाए। ताकि लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके। जब तक सड़क के मध्य डिवाइडर नहीं बनता, तब तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
-संजय शर्मा, स्थानीय निवासी
-



परियोजना के मुताबिक पहले चरण में धार रोड को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। पार्किंग के साथ-साथ सड़क के बीचोबीच डिवाइडर को लेकर भी काम किया जाएगा।
पवन कुमार गुप्ता, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें