किश्तवाड़। जिले के ठाकराई के जंगलों में पेड़ों का अवैध कटान जारी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और वन विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन माफिया से साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग उठाई है।
जिले के ठाकराई रेंज के कुंतवाड़ा कंपार्टमेंट नंबर 26 में जगलों में भारी मात्रा में अवैध कटान जारी है। कुंतवाड़ा के ही स्थानीय लोगों संबंधित अधिकारियों और वन रक्षकों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। यही सिलसिला ठाकराई रेंज में भी जारी है, जिससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस संबध में रेंज अफसर ठाकराई कृष्ण सिंह ने बताया कि मामले पर जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है।
मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। इसमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वनों की कटाई बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा इलाके में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वन प्रशासन में सुधार के लिए क्षेत्र में दो टीमों की तैनाती की गई है।
- सतपाल पाखरू, कंजरवेटर, चिनाब सर्कल