फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीपी जम्मू ने मढ़वा का दौरा कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने रविवार को जिले के दूरदराज मढ़वा इलाके का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं, दरबार लगा कर एसओजी जवानों की समस्याएं सुनीं। इसके अलावा जिला पुलिस लाइन में बैठक कर पुलिस के कामकाज की समीक्षा की। इस मौके पर डीआईजी अब्दुल जब्बार, एसएसपी शफकत हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सनातन धर्म सभा और मजलिस-ए-शूरा कमेटी के सदस्यों के साथ बातचीत कर जिले में शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, दोनों समुदायों के मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया। जिला पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। इसमें प्रदीप सिंह एसडीपीओ अठोली, डीएसपी धीरज सिंह कटोच, इंस्पेक्टर सोहन सिंह, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल माजिद, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल राकेश और फॉलोवर मोहम्मद रफी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें