चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में शनिवार सुबह बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। लेकिन इसके बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है। उमस के कारण पंखे और कूलर भी सफेद हाथी साबित होते रहे। शाम होने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल पाई है।