चिनैनी। कुद स्थित सीआरपीएफ की 84 बटालियन की ओर से शनिवार को केंद्र सरकार के अखिल भारतीय पौधरोपण अभियान के तहत एक कार्यक्रम हुआ। इसमें जामुन और नीम सहित कई पौधे लगा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बटालियन के सहायक कमांडेंट टेक चंद, एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप निरीक्षण जयपाल सिंह मुख्य रूप से माजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत इस वर्ष करीब पंद्रह सौ पौधे लगाने के साथ ही लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया है।