फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हुद माता यात्रा की पवित्र छड़ी दच्छन के लिए रवाना

विज्ञापन
हुद माता यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले की प्रसिद्ध हुद माता यात्रा किश्तवाड़ से अगले पड़ाव में दच्छन के लिए रविवार को रवाना हुई। समारोह में विधायक शगुन परिहार और नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा शामिल हुए।
बता दें कि शनिवार की रात्रि सरकूट मंदिर में यात्रा पहुंची थी। यहां पर विश्राम के बाद हुद माता यात्रा अगले पड़ाव के लिए दच्छन के लिए रवाना हुई। काफी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। श्री हुद माता एवं त्रिसंध्या माता यात्रा की पवित्र छड़ी का शनिवार को नागरिक और पुलिस प्रशासन ने भव्य स्वागत किया था। स्वागत समारोह श्री गौरी शंकर मंदिर, सरकूट में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शगुन परिहार, नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा व उपायुक्त पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए उपस्थित थे। उपायुक्त ने वार्षिक तीर्थयात्रा के सुचारु संचालन के लिए पूर्ण प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। श्री हुद माता और त्रिसंध्या माता यात्रा क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, जो जम्मू-कश्मीर के तीर्थ यात्रियों को आकर्षित करती है।

हुद माता यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

हुद माता यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें