फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जला

Sun, 02 Mar 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के सरकूट गांव में शनिवार दोपहर एक मकान में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि, सेना (असम राइफल्स), रेड क्रॉस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे मकान को बचा लिया गया, लेकिन एक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का मुख्य कारण बिजली शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कमरे में ब्लॉअर (रूम हीटर) चालू था, जिससे आग भड़क उठी। पास ही स्थित सेना (असम राइफल्स) के हेलीपैड कैंप के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। दमकल विभाग ने माैके पर पहुंचकर आग बुझाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें