फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: समय से पहले तपा सूरज, गर्म हुआ ठंडक का कारोबार, एसी-कूलर-फ्रिज की बिक्री शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मौसम के मिजाज में आए बदलाव और समय से पहले बढ़ती गर्मी का असर अब इलेक्ट्रॉनिक सामान बाजार में साफ तौर पर दिख रहा है। मार्च के पहले सप्ताह से ही पारा चढ़ने के साथ ही लोगों ने घरों में ठंडक का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। इसके चलते मुख्य बाजारों में स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ है।
विज्ञापन

इस बार एयर कंडीशनर की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। दुकानदारों के अनुसार पिछले वर्ष जो एसी लगभग 25 हजार में उपलब्ध था, उसकी कीमत बढ़कर 28 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बावजूद भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग जरूरत के अनुसार एसी और फ्रिज खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
चार्जिंग पंखे बने पहली पसंद

इस सीजन में चार्जिंग पंखों की मांग में अप्रत्याशित तेजी देखी जा रही है। बिजली कटौती की संभावना को देखते हुए लोग इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं। ये पंखे पोर्टेबल होने के साथ-साथ किफायती भी हैं। जानकारों का मानना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले हफ्तों में बाजार में स्टॉक की कमी व कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल दुकानदार भारी डिमांड को पूरा करने के लिए नया स्टॉक मंगवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


उपकरणों की शुरुआती और अधिकतम कीमतें
रेफ्रिजरेटर - 8,500 से 1,00,000 तक
कूलर- 1,800 से 35,000 तक
पंखा - 900 से 3,000 तक

गर्मी की शुरुआत के साथ ही कूलर और चार्जिंग पंखों की मांग सबसे ज्यादा है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
-राजकुमार शर्मा, स्थानीय दुकानदार
एसी और फ्रिज की कीमतों में थोड़ा इजाफा हुआ है, लेकिन ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। खासकर पोर्टेबल चार्जिंग पंखे अपनी सुविधा के कारण काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन

-भारत भूषण, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें