फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल कर्मियों ने अतिरिक्त लाभ देने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर विकास फंड के तहत लगे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। वहीं, उपराज्यपाल से अन्य स्टाफ व चिकित्सकों सहित सभी फ्रंटलाइन वर्करों के समान विशेष लाभ देने की गुहार लगाई है। साथ ही 10 साल से अधिक समय से तैना कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
विज्ञापन

अस्पताल विकास फंड कर्मचारी यूनियन के जम्मू संभाग के उप प्रधान मोहमद आरिफ ने कहा कि हमें पहले ही 5-6 माह के बाद वेतन मिलता है। 15-16 साल से अस्पतालों में काम कर रहे हैं और मात्र तीन से पांच हजार तक वेतन दिया जाता है। सेवाएं देते हुए कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए हैं। ऐसे में उन्हें भी अतिरिक्त लाभ दिया। जल्द कदम नहीं उठाया गया तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें