फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के लिए एलपीजी की होम डिलीवरी सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। कोरोना वायरस के खतरे के चलते वीरवार से क्षेत्र में गैस एजेंसियों की ओर से ग्राहकों के लिए होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी गई है। इसके चलते एजेंसी कर्मचारियों द्वारा फोन पर आर्डर प्राप्त होने के बाद लोगों के घर-घर पंहुचाए। साथ ही उन्हें जागरूक भी किया कि लोग बिना अत्याधिक जरूरी कार्य के घरों से बाहर न निकलें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन का जिम्मेदारी के साथ पालन करें। गैस लेने के लिए लोग स्वयं एजेंसी आने बजाय संबंधित सपंर्क नंबरों पर फोन कर अपना आर्डर बुक करवाएं। व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कि फोन पर आर्डर बुक करवाने के बाद एजेंसी की ओर से उनके घर में सिलेंडर पंहुचाया जाएगा। ब्रांच मैनेजर ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी सुविधा शुरू की गई है। ताकि लोग अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर सकें। लोगों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि क्षेत्र में गैस की बिल्कुल भी शार्टेज नहीं हैं। इसलिए घरों में गैस के भंडारण से बचें और पहले की तरह ही जरूरत होने पर ही फोन से आर्डर कर अपना सिलेंडर भरवांए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें