फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल से की लोगों के लिए खाने पीने की चीजों का प्रबंध सुनिश्चित करने की अपील।

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जनता से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए आम आदमी पार्टी के स्टेट सदस्य रवि शास्त्री ने वीरवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से आग्रह किया है कि गरीबों, जरूरतमंदों, व दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाए। क्योंकि लॉकडाउन के चलते इनका कामकाज बंद हो गया है। जिससे इन्हें काफी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा जारी लॉकडाउन के फैंसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह एक अद्भुत निर्णय है क्योंकि कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र विकल्प ही इसकी शृंखला को तोड़ना है। इसलिए सभी लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने के लिए लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। उन्होंने सरकार से भी निवेदन किया कि वह जरूरी खाने-पीने की चीजों को जनमानस तक पंहुचाने के प्रबंध को सुनिश्चित करें ताकि लॉकडाउन के दौरान लोग स्वयं को असहाय महसूस न करें। उन्होंने कहा कि सरकार का समर्थन करना हमारा कर्तव्य है इसलिए सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए आपस में सामाजिक दूरी व स्वच्छता को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें