फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वास्तिक से गुजरने पर हिंदू संस्थाओं ने जताया विरोध

Thu, 16 Jan 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
भवन में प्राचीन गुफा से पहले सवास्तिक से गुजरते अ​धि​​कारी व अन्य।  संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
बारीदार संघर्ष कमेटी, सनातन धर्म सभा सहित कई हिंदू संस्थाओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

कटड़ा । मकर संक्रांति पर मां वैष्णो देवी भवन पर प्राकृतिक गुफा के कपाट खोलते समय स्वास्तिक से गुजरने का वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बारीदार संघर्ष कमेटी सहित अन्य हिंदू संस्थाओं ने पुजारियों, श्राइन बोर्ड सीईओ, एसडीएम भवन सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दूसरे दिन बारीदार संघर्ष कमेटी के साथ ही सनातन धर्म सभा कटड़ा ने प्रेसवार्ता कर इस मामले की कड़ी निंदा की है । हिंदू संस्था की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में बारीदार संघर्ष कमेटी सहित सनातन धर्म सभा ने आरोप लगाया कि पवित्र मकर संक्रांति पर मां वैष्णो देवी भवन पर पवित्र व प्राचीन प्राकृतिक गुफा के खोलने के समय गुफा के प्रवेश द्वार पर पहले स्वास्तिक का चिह्न बनाया और पूजा-अर्चना के बाद इसी पवित्र चिह्न के ऊपर पांव रखते हुए पंडितों के साथ ही श्राइन बोर्ड सीईओ, एसडीएम भवन सहित अन्य श्रद्धालु पवित्र गुफा के भीतर गए।
विज्ञापन

ऐसे पुजारियों और अधिकारियों के खिलाफ एलजी प्रशासन व सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अगर ऐसा नहीं किया तो बारीदार संघर्ष कमेटी सहित हिंदू संगठन जल्द ही आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड कर रहा आस्था से खिलवाड़ : कमेटी
कटड़ा। कमेटी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि श्राइन बोर्ड बार-बार आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है अब तो श्राइन बोर्ड ने धर्म के साथ भी खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। वहीं, सनातन धर्म सभा कटड़ा ने भी प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले पर आक्रोश व्यक्त किया है। सभा ने कहा कि पूजा पद्वति और पवित्र चिन्हों के साथ खिलवाड़ किया जाना गलत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें