फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी भाषा बोलने और लिखने में होना चाहिए गर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रतिदिन हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने में भूमिका अदा करनी चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा बोलने और लिखने पर गर्व होना चाहिए। कोई भी देश तभी प्रगति कर सकता है जब वह अपनी भाषा के साथ आगे बढ़ें। यह अपील केवी एक उधमपुर के प्राचार्य सुमित मैहरा ने हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं लोगों से की। इस दौरान उन्होंने हिंदी राजभाषा एवं पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय में हिंदी राजभाषा एवं हिंदी साहित्य पुस्तक प्रदर्शनी के साथ ही हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीजीटी संजय कुमार ने राजभाषा का इस्तेमाल की शपथ दिलाई। इस दौरान कवि सम्मेलन भी हुआ, जिसमें वीरजी कौल, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, वंदना धीमान, संजय कोहली, सुखविंदर बाली, राकेश कुमार, सीमा रानी, मृदुला, निर्मल व यशपाल ने कविताएं प्रस्तुत कर मन मोह लिया। हिंदी विभाग प्रमुख और हिंदी पखवाड़े के संयोजक संजय कुमार ने बताया कि राजभाषा प्रदर्शनी में कार्यालय प्रारूप कार्यालय पंजीकरण और हिंदी फाइलों को प्रदर्शित किया गया है साथ ही साथ कार्यालय मोहरों को सुंदर व आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें